पंजाब और हरियाणा में बुधवार(haryana punjab cold:) को कड़ाके की ठंड पाई गई और फरीदकोट 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बठिंडा (haryana punjab cold:)में भी 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे रात काफी ठंडी रही। हरियाणा में नारनौल 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल और सिरसा में 8 डिग्री सेल्सियस, और गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।