Saturday, February 22, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHARYANA WEATHER:हरियाणा के मौसम में बदलाव, ठंडक बढ़ने की उम्मीद

HARYANA WEATHER:हरियाणा के मौसम में बदलाव, ठंडक बढ़ने की उम्मीद

Google News
Google News

- Advertisement -

सोमवार सुबह हरियाणा (HARYANA WEATHER:)के मौसम ने अचानक करवट ली। पहले चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद सात जिलों में बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव के साथ प्रदेश में ठंडक लौटने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, लगातार दूसरे दिन 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह करीब साढ़े (HARYANA WEATHER:)चार बजे सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में बूंदाबांदी हुई, और लगभग एक घंटे बाद यहां तेज बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा, पंचकूला और अंबाला सहित अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, 12 जिलों में धुंध की स्थिति बनी हुई है। इन जिलों में करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।रविवार को हिसार का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और जींद का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ने की उम्मीद जताई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments