Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Weather:हरियाणा के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Haryana Weather:हरियाणा के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा में मौसम में (Haryana Weather:)बदलाव आ गया है। आज सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जहां अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 फीसदी अधिक बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से ठंड बढ़ने के आसार हैं, लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग(Haryana Weather:) ने अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में बच्चों को मिलेगा पोटरी कुम्हारी कौशल

करनाल: माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। समिति की चेयरपर्सन श्रीमती मेघा...

प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल के सभी स्टेशनों से चलीं 106 मेला स्पेशल ट्रेनें* *बसंत पंचमी पर तीर्थयात्रियों के सुगम...

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments