सोमवार (haryana weather:)को घने कोहरे में कुछ कमी जरूर देखी गई, लेकिन मंगलवार को हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई। हरियाणा में बीते तीन दिनों की तुलना में सोमवार को कोहरा हल्का था, जिससे दृश्यता में सुधार हुआ। हालांकि, कई इलाकों में हल्की बारिश के कारण ठंड में इजाफा हुआ।
24 घंटे में धुंध और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग(haryana weather:) ने अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा के 12 जिलों में धुंध के लिए येलो अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है, जो मौसम में और बदलाव लाएगा।
फसलों पर ओलावृष्टि का खतरा
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी सप्ताह में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। यह ओलावृष्टि खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर राजस्थान और उससे सटे पंजाब और हरियाणा में प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से सबसे पहले उत्तर राजस्थान में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां शुरू होंगी, जो धीरे-धीरे पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक फैलेंगी।
न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का असर तेज होगा, जिससे रातें बेहद ठंडी हो सकती हैं। हालांकि, यह ठंड ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान में बदलाव लाएगा।
प्रभावित जिलों के लिए अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा के मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।