Tuesday, April 15, 2025
24 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAएक्सप्रेस वे पर केंटर ने इको को टक्कर मारी,19 घायल ,एक गम्भीर...

एक्सप्रेस वे पर केंटर ने इको को टक्कर मारी,19 घायल ,एक गम्भीर ,इको में लगी आग

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना,हथीन। कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे पर गांव मंडकौला के निकट केंटर ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इको गाड़ी में आग लग गई।  दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए जिनमें से  इको में सवार एक यात्री गम्भीर रूप से झुलस गया। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मंडकौला पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन ने बताया कि इस संदर्भ में इको कार में सवार रामकिशोर  के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला अमरोहा के गांव  बहादुर पुर  थाना आदमपुर तहसील हसनपुर का एक कुटुंब का परिवार महेंद्रगढ़ जिला के  गांव बिहाली में लम्बे अरसे से रह रहे हैं। 

उक्त परिवार के लोग मंगलवार की रात्रि को बिहाली से होली मनाने के लिए अपने उत्तरप्रदेश जिला के अमरोहा जिला के गांव जा रहे थे।  परिवार के इको गाड़ी में सवार होकर कुंडली मानेसर एक्सप्रेस के माध्यम से गुजर रहे थे। मंडकौला गांव के निकट  तेज रफ्तार केंटर ने इको कार को टक्कर मार दी।  कुछ समय तक इको गाड़ी को केंटर चालक ने घसीट भी दिया।  इस दौरान इको गाड़ी में आग लग गई।  इको कार में सवार 19 लोगों को चोटें आईं हैं। जिनमें से एक आग लगने के चलते झुलस गया। जिसको सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। इको कार में रामकिशोर,दिनेश,ममता,नीतू,पूजा,राम

रती,यादराम,परविंद्र,शीला,प्रथम,करिश्मा,राजबाला,सन्तोष,अनुज,सुखराम,मंगिया,मनोज,ताराचंद,मोनिका सवार थे। उक्त सभी को चोटें आईं हैं। जिन्हें जिला अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया। आग में झुलसने से दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।  दुर्घटना के बाद केंटर चालक मौके से फरार हो गया। मंडकौला पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन ने बताया कि आरोपी केंटर चालक का पता रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर पता किया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments