महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। चुनाव कौन जीतेगा और कौन नहीं ये तो आपको हर कोई बता देगा या हर जगह जानकारी मिल ही जाएगी लेकिन कभी आपने सोचा है की चुनाव असल में होते कैसे हैं ? आज हमारे इस लेख में आप जानेंगे की आखिर चुनाव होते कैसे हैं?
मतों की गणना
देखिये जिस दिन मतों की गिनती की जाती है उस दिन सुबह ८ बजे से ही उसका आरम्भ हो जाता है यानी की 8 बजे से पहले ही सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाता है और 8 बजे के बाद गिनती शुरू हो जाती है।
काउंटिंग की प्रक्रिया इस प्रकार है:
सुबह 8 बजे पोस्टल बैलट की काउंटिंग शुरू हो जाती है।
उसके बाद 8:30 बजे से पोस्टल बैलट का मिलान किया जाता है।
इसके बाद evm मशीनों को खोला जाता है।
ईवीएम को खोलने से पहले इसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दिखाया जाता है।
EVM में count बटन दबाने के बाद मतगणना अधिकारी टैबुलेटिंग करते हैं।
सुबह 9 बजे से पहला रुझान आना शुरू होता है।
इसके बाद सरकारी वेबसाइट पोर्टल पर इसकी जानकारी समय समय से साँझा की जाती है
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती की जाएगी , जिसमें कई निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव मैदान में एक से बढ़कर एक नेता शामिल होते है और क्षेत्र की जनता भी उसमे बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है और अपने पसंदीदा प्रत्योगी को पूर्ण समर्थन करती है।
ये जानकारी इंटरनेट के माध्यम से जुटाईगयी है जिसे हम आप तक केवल साँझा कर रहे हैं इस जानकारी से जुडी कोई जिममेआरी हमारी नहीं है , कृपया अपनी जिम्मेदाई पर अमल करें।