Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONHr cong hooda: हुड्डा ने दोहराया, मैं टायर्ड नहीं, रिटायर्ड नहीं

Hr cong hooda: हुड्डा ने दोहराया, मैं टायर्ड नहीं, रिटायर्ड नहीं

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा विधानसभा(Hr cong hooda: ) चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर से यह स्पष्ट किया कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’। मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने यह टिप्पणी की। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान का जो भी फैसला होगा, पार्टी के सभी नेता उसे मानेंगे। हुड्डा ने उम्मीद जताई कि हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है क्योंकि सभी वर्गों ने उसका समर्थन किया है।

Hr cong hooda: कहा, सभी 10 सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है और भाजपा का घटा है। यह स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।” मुख्यमंत्री पद से जुड़े सवाल पर 77 वर्षीय हुड्डा ने कहा, “मुख्यमंत्री को लेकर कोई सवाल नहीं है। विधायकों के मत जाने जाएंगे और आलाकमान फैसला करेगा। जिसके नाम पर भी फैसला होगा, सब मानेंगे।”

चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे

उन्होंने फिर दोहराया कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’। कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हुड्डा ने पिछले कुछ हफ्तों में यह बयान कई बार दोहराया है। हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में हरियाणा के सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। मतदान पांच अक्टूबर को हुआ था। मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल ने इस चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments