Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONHR SONIPAT: हुड्डा ने कहा, भाजपा ने 10 साल में विकास का...

HR SONIPAT: हुड्डा ने कहा, भाजपा ने 10 साल में विकास का कोई काम नहीं किया

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा(HR SONIPAT: ) ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में नंबर वन हो गया है। सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, रोजगार देने और कानून व्यवस्था में शीर्ष पर था, लेकिन अब भाजपा शासन के दौरान प्रदेश इन सभी मामलों में पिछड़ गया है।

HR SONIPAT: भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

हुड्डा ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा की खुशहाली और विकास के लिए इस सरकार को बदलना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दें और भारी बहुमत से उन्हें जीताएं। उन्होंने सोनीपत और गन्नौर में नौ जनसभाएं कीं और कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में सोनीपत की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया और विकास का कोई भी कार्य नहीं किया। हुड्डा ने कहा, “भाजपा की झूठ बेचने वाली दुकान अब और नहीं चलेगी क्योंकि जनता ने मन बना लिया है कि पांच अक्टूबर को भाजपा को हरियाणा से बाहर कर दिया जाएगा।”

प्रियंका गांधी का आरोप, हरियाणा में BJP ने फैलाई बेरोजगारी की महामारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैला दी है जिससे होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं, जिनमें से 1.8 लाख पद अभी भी खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो राज्य में 2 लाख स्थायी भर्ती की जाएंगी और पलायन तथा परिवारों की बर्बादी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रियंका ने कहा, “हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में फैली निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की की राह पर ले जाने का काम करेंगे।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

होली पर हुड़दंगबाजो पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

थाना पुलिस, यातायात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की टीम फिल्ड मे रहेगी तैनात, अलर्ट मोड में की जाएगी पुलिस पेट्रोलिंगफरीदाबाद पुलिस की तरफ...

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

- उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खातों में भेजी गई 1890 करोड़ रुपए की धनराशि**- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

Recent Comments