Monday, March 10, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTHaldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा में 5 लोगों की मौत, उत्तराखंड में अलर्ट...

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा में 5 लोगों की मौत, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

Google News
Google News

- Advertisement -

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) में हुई भयानक हिंसा ने पांच लोगों की जान ले ली है। बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए पुरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से सख्त आदेश दिए गए है कि उपद्रवियों को देखते ही सीधे गोली मार दी जाएं लेकिन फिर भी हालात काबू में आने का नाम नहीं ले रहे है।

हल्द्वानी में हुई भयानक हिंसा

उत्तराखंड का हल्द्वानी (Haldwani) एक ऐसी जगह जहां शांत वातावरण और खूबसूरती का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग घुमन आते है। लेकिन आज वहां हल्द्वानी की पूरी तस्वीर बदली हुई नज़र आ रही है। उत्तराखंड का हल्द्वानी (Haldwani) इस समय भयानक हिंसा की चपेट में है। हिंसा का कारण है इलाके में अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई। जिसके विरोध में भारी मात्रा में भीड़ सड़कों पर उतर आई है। हिंसक भीड़ बिना किसी की जान-माल के परवाह किए जमकर पथराव किया। इस बीच हुई हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें : व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से 2023-24 में अब तक 66 हजार युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा

उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों और प्रशासन को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच सैकड़ों पुलिसकर्मियों (Police) समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। इसके अलावा नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हल्द्वानी (Haldwani) की यह पहली सुबह है जहां हर तरफ सिर्फ तबाही के निशान नज़र आ रहे थे। बिगड़ती स्तिथियों पर काबू करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन का आदेश दिए है। राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को हल्द्वानी भेजा गया है। इस बीच पुलिस भी हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ ऐक्शन लेती नज़र आ रही है।

उपद्रवियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन

हालात को संभालने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई है इसके अलावा सेंट्रल फोर्स की भी तैनाती की गई है। पीएसएसी को भी मोर्चे पर लगाया गया है। डीएम (DM) ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी शहर में सख्त कर्फ्यू लगा दिय गया है। शहर में अस्पताल और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-ऑफिस और बाजार सबकुछ पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) तक बंद हैं। हल्द्वानी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को घरों से निकलने से मना किया गया है। यहां हम आपको हल्द्वानी का पल-पल का हाल बताएंगे।

यह भी पढ़ें : CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- “अगर राम को मानते तो…”

पुलिसकर्मी घायल

DGP अभिनव कुमार ने की पुष्टि

DGP अभिनव कुमार ने शुक्रवार को हल्द्वानी (Haldwani) के ताजा हालातों की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में 3 FIR दर्ज की जा चुकी है और अब तक 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही कार्यवाही के दौरान 20 की पहचान हुई है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अबतक हिंसा में 100 पुलिसकर्मी समेत 139 लोग घायल हो चुके हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा

IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा भारतीय टीम ने रविवार को...

Recent Comments