Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTनए उप्र में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता हैः सीएम...

नए उप्र में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता हैः सीएम योगी

Google News
Google News

- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। जहां किसानों का सम्मान होता है। उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है। आपका परिश्रम व पुरुषार्थ न केवल यूपी का सम्मान बढ़ा रहा है, बल्कि विकास यात्रा का हिस्सा बनकर यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है। आपके परिश्रम का परिणाम है कि हमने कृषि विकास की दर को 9 फीसदी तक पहुंचाया है। पीएम के विजन के अनुरूप आने वाले समय में प्रदेश को 2027-28 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनना है तो वर्तमान की विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।

यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर लोकभवन में कहीं। सीएम ने यहां किसान मित्र एआई ऐप का शुभारंभ किया और कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। सीएम ने किसानों की यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी चर्चा की।

चौधरी साहब कहते थे- जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता

सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई लॉ से की थी, लेकिन किसान व कृषि पृष्ठभूमि के कारण उनकी स्पष्ट राय थी। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने अनेक कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था।

पहली बार किसानों ने महसूस किया कि वे किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं

सीएम योगी ने कहा कि साढ़े 9 वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन किया गया। अब तक इसकी 15 किस्त किसानों के पास पहुंच चुकी है। सिर्फ य़ूपी में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।

सरकार की स्कीम स्वावलंबन का आधार बनती है

सीएम ने कहा कि परिवर्तन व रिफॉर्म करते हुए कृषि को हम लाभकारी बना सकते हैं। इस दिशा में हुए प्रयास यूपी की दृष्टि से 22-23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी है। गन्ना किसानों को साढ़े छह वर्ष में दो लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेज चुके हैं। धान व गेहूं की सीधी खऱीद और एमएसपी का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहली बार मिला। उन्होंने कहा कि खेती को सही ढंग से करना घाटे का सौदा नहीं बनेगा। सरकार की स्कीम स्वावलंबन का आधार बनती है। श्रीअन्न की दृष्टि से भी कार्यक्रम हुए। प्राकृतिक खेती में हर मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र, विश्वविद्यालयों के सर्टिफिकेशन की कार्रवाई हो, उसका ज्यादा दाम किसानों को प्राप्त हो, इस प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया गया। श्रीअन्न के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र वर्ष की दृष्टि से 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित कर पीएम ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग भी की है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments