Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaIndia Population: 2060 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या, यूएन की...

India Population: 2060 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या, यूएन की रिपोर्ट ने चौंकाया

Google News
Google News

- Advertisement -

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट की मानें तो  भारत की जनसंख्या 2060 (India Population : ) के दशक की शुरुआत में 1.7 बिलियन तक पहुंच जाएगी, जिसके बाद इसमें 12% की गिरावट आएगी। इसके बावजूद, भारत 21वीं सदी में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। मौजूदा समय में भारत की आबादी करीब 145 करोड़ होने का अनुमान है।

India Population : सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य

उत्तर प्रदेश लगभग 200 मिलियन लोगों के साथ देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। सिक्किम 6,07,688 लोगों के साथ कम से कम आबादी वाला राज्य है।

आबादी के मामले में अमेरिका से आगे निकल जाएगा पाकिस्तान

बहरहाल रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की आबादी साल 2054 तक 38.9 करोड़ पहुंच जाएगी और इसी के साथ पाकिस्तान, अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और इसकी कुल जनसंख्या 34.5 करोड़ है। वहीं, 2054 में इसकी आबादी 38.4 करोड़ हो जाएगी और यह दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्ष 2100 में 51.1 करोड़ की जनसंख्या के साथ पाकिस्तान विश्व का तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश बना रहेगा। यह बात भारत और विश्व के लिए महत्त्वपूर्ण है।

चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट आने की संभावना

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बड़े आकार और प्रजनन क्षमता में गिरावट की वजह से सदी के अंत तक चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट (78.6 करोड़) आने की संभावना है। वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश चीन, 2024 और 2054 (20.4 करोड़) के बीच जनसंख्या में बड़ी गिरावट आएगी। वैश्विक जनसंख्या संभावना रिपोर्ट से यह संकेत भी मिलता है कि निकट भविष्य में भारत की आबादी(India Population 🙂 चीन से अधिक रहने वाली है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments