Friday, March 14, 2025
23 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANA2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी: अभय सिंह चौटाला

2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी: अभय सिंह चौटाला

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: सोमवार को परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का 170वें दिन था। यह यात्रा यमुनानगर शहर में तेजली से शुरू हुई और तेजली स्टेडियम, गधौली, दडबा, डैहा बस्ती, फतेहपुर, ब्रहम्पुरा चौंक, कैत मंडी चौंक, साबेपुर, बाकरपुर, मुकारमपुर, अमादलपुर, सुग, भागवानगढ़, और चनैटी गढ़ी होते हुए बुडिया गांव पहुंची। परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरा यमुनानगर शहर इनेलोमयी दिखाई दिया। यात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं समेत सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाओं और युवाओं समेत सभी वर्गों ने यात्रा में हिस्सा लिया और सत्ता में परिवर्तन कर इनेलो का राज लाने का संकल्प लिया।

साबेपुर गांव में यात्रा के लिए आयोजित की गई जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे सभा ने रैली का रूप ले लिया। उमड़ी भीड़ को देख गद-गद हुए अभय चौटाला ने कहा कि वे अब तक 3400 किमी, लगभग 1600 गांव पैदल यात्रा कर चुके हैं और यमुनानगर उनका 75वां विधानसभा क्षेत्र और 18वां जिला है। इस दौरान चाहे शहर हो, गांव हो या कस्बा हो हर जगह किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और युवाओं समेत हर वर्ग मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार से बेहद दुखी है। भाजपा के 9 साल के राज में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा और अपराध बेतहाशा बढ़ा है।

इनेलो नेता ने कहा कि चुनावों में मुख्यमंत्री ने यह वादा किया था कि चुनी हुई पंचायतों में सरपंचों को पहले से ज्यादा ग्रांट और अधिकार देंगे। सत्ता में आने के बाद अपने किए वादों से पलट गए और ग्रांट देने की बजाय सरपंचों पर पाबंदियां लगा दी। सरपंच जब ग्रांट मांगने के लिए चंडीगढ़ गए तो उनकी बात सुनने की बजाय सरपंचों पर लाठीचार्ज करवाया और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को चोर और बेईमान कह कर अपमानित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत सरपंचों की पावर बची थी भाजपा गठबंधन सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया और अब सरपंचों को कोई भी कार्य करने से पहले विधायक से अनुमति लेनी पड़ेगी।


अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पैसों के दम पर सिर्फ मीडिया में दिखाई देती है। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि धरातल पर कांग्रेस और भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ है। पूरे प्रदेश में अब परिवर्तन पदयात्रा की लहर चल पड़ी है और 2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

एक्सप्रेस वे पर केंटर ने इको को टक्कर मारी,19 घायल ,एक गम्भीर ,इको में लगी आग

देश रोजाना,हथीन। कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे पर गांव मंडकौला के निकट केंटर ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इको गाड़ी...

पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने आरोपी को लक्खीसराय बिहार से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

पलवल अस्पताल में मरीज़ों के बीच फल बाँट कर मनाया, डा.अजयसिंह चौटाला का 64वां जन्मदिन

जननायक जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जननायक सेवा दल के संस्थापक डा.अजयसिंह चौटाला का 64वां जन्मदिन आज ज़िला सरकारी अस्पताल पलवल में ज़िला...

Recent Comments