Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana : चुनाव के लिए इनेलो ने जारी की दूसरी लिस्ट,...

Haryana : चुनाव के लिए इनेलो ने जारी की दूसरी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नाम आए सामने

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल यानि इनेलो ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है। अपनी दूसरी सूची में इनेलो ने कुल 7 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। दूसरी लिस्ट के मुताबिक कलायत विधानसभा से खुद रामपाल माजरा चुनाव लड़ेंगे। वे यहां से 3 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं लाडवा विधानसभा सीट से शेर सिंह बड़शामी चुनावी मैदान में है। वहीं इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को बहादुरगढ़ से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा रानियां सीट से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन सिंह चौटाला चुनाव लड़ेंगे. अर्जुन सिंह चौटाला इनेलो की यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष भी हैं.
नारनौंद विधानसभा सीट से उमेद लोहान विधानसभा की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं हथीन विधानसभा सीट से तैयब हुसैन भीमसिका को मैदान में उतारा गया है। इस बीच कालांवाली विधानसभा सीट से गुरतेज सिंह सुखचैन को मौका दिया गया है।

हरियाणा चुनाव के लिए बसपा के साथ इनेलो ने गठबंधन कर रखा है। इस बीच जारी की गई इस दूसरी लिस्ट में शीला राठी का नाम सबसे चौंकाने वाला है। वे इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। जिनकी कुछ ही महीनों पहले बीच सड़क पर दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Recent Comments