Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAJan Ashirwad Rally : सैनी ने कहा, रात  में भी चुनाव लड़ने...

Jan Ashirwad Rally : सैनी ने कहा, रात  में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है भाजपा

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव से डरने का आरोप लगाया था। भाजपा की जन आशीर्वाद रैली (Jan Ashirwad Rally : )को संबोधित करते हुए सैनी ने कांग्रेस पर ‘नेतृत्वहीन’ होने का आरोप लगाते हुए उसे झूठी पार्टी करार दिया।

Jan Ashirwad Rally : कांग्रेस पर पलटवार

सैनी ने कहा, “लोकतंत्र में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें, इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था लेकिन कांग्रेस ने कहा कि भाजपा चुनाव से डर रही है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो रात को भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। सैनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। सैनी ने कहा कि दस वर्ष में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, लेकिन कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व।

कांग्रेस पर लगाया संविधान को तोड़ने का आरोप

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव ने कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इस घटना पर विपक्षी दलों के नेता नहीं बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोगों का ‘शोषण’ करने के लिए सत्ता चाहते हैं, जबकि भाजपा देश को ‘नंबर वन’ बनाने के लिए सत्ता चाहती है। राज्यसभा सदस्य देव ने कांग्रेस पर संविधान को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को बचाने का काम किया है।

जजपा के कई चेहरे बीजेपी में शामिल

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रमुख महोनलाल बडौली ने मुख्यमंत्री सैनी के छोटे कार्यकाल को “ट्रेलर” बताया और कहा, “सैनी का थोड़े समय का ट्रेलर हरियाणा की जनता ने देखा है लेकिन फिल्म अभी बाकी है।” बडौली ने कहा कि सैनी की सोच हरियाणा को नंबर एक बनाने की है और कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी ‘काठ की हांडी’ बार-बार नहीं चढ़ेगी। हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जींद में हुई रैली में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग व पूर्व मंत्री अनूप धानक भाजपा में शामिल हो गए। इनके साथ ही अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा भी भाजपा में शामिल हुईं। शक्ति रानी शर्मा हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी और राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की मां हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments