Wednesday, March 12, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTJapan Earthquake: जापान में भूकंप के तगड़े झटके, सुनामी की चेतावनी

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तगड़े झटके, सुनामी की चेतावनी

Google News
Google News

- Advertisement -

जापान के दक्षिणी तट पर बृहस्पतिवार को भूकंप(Japan Earthquake: ) के तगड़े झटके महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। स्थानीय निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया, लेकिन किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

Japan Earthquake: 7.1 भूकंप की तीव्रता

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। एजेंसी ने बताया कि इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई में था। भूकंप के सबसे जबरदस्त झटके क्यूशू द्वीप के मियाजाकी प्रांत के निचिनान शहर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

50 सेंटीमीटर ऊंची लहरें

एजेंसी ने कहा कि भूकंप आने के लगभग आधे घंटे बाद क्यूशू के दक्षिणी तट के कुछ हिस्सों और निकटवर्ती शिकोकू द्वीप पर 50 सेंटीमीटर (1.6 फुट) ऊंची सुनामी की लहरें देखी गईं। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा कि अधिकारी भूकंप में हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं, हालांकि इस संबंध में तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। जापान के एनएचके टेलीविजन ने कहा कि भूकंप के केंद्र के निकट मियाजाकी हवाई अड्डे पर खिड़कियों के टूटने की खबरें हैं। परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्यूशू और शिकोकू पर स्थित सभी 12 परमाणु रिएक्टर सुरक्षित हैं, जिनमें से तीन वर्तमान में संचालित हैं।

2011 में आया था भीषण भूकंप

मार्च 2011 में आये भीषण भूकंप और सुनामी के बाद से फुकुशिमा परमाणु आपदा के बाद से परमाणु ऊर्जा संयंत्रों वाले क्षेत्रों में भूकंप एक बड़ी चिंता का विषय रहा है। जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र नोटो में एक जनवरी को आए भूकंप में 240 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments