Tuesday, April 15, 2025
33.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeJharkhandJharkhand elections:हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर निर्वाचन आयोग...

Jharkhand elections:हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया

Google News
Google News

- Advertisement -

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand elections: )ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द न की जाएं और जिला प्रशासन को इसके निर्देश दिए जाएं। सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के प्रस्तावित दौरे और चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी राज्य झारखंड(Jharkhand elections: ) में चार नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में दो जन सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और चार नवंबर से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें सभी आम जन, सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं। लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर इन्हें छुट्टी नहीं दे रहा है।’’

झारखंड विधानसभा (Jharkhand elections: )चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।सोरेन ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए कि वे इस महत्वपूर्ण समय में इन कर्मियों को छुट्टियां दें और छुट्टियों को रद्द न करें। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में जब्त की गई बसें एवं अन्य वाहनों को दो से आठ नवंबर तक अस्थायी रूप से छोड़ने का भी आग्रह किया, ताकि छठ महापर्व पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो।झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 2.60 करोड़ निर्वाचक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments