Monday, February 3, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONJHARKHAND SOREN: हेमंत सोरेन का आरोप, भाजपा धर्म के नाम पर झारखंड...

JHARKHAND SOREN: हेमंत सोरेन का आरोप, भाजपा धर्म के नाम पर झारखंड को बांट रही है

Google News
Google News

- Advertisement -

झारखंड के(JHARKHAND SOREN:) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य को विभाजित करने की साजिश का आरोप लगाया, लेकिन कहा कि भाजपा अपने मंसूबों में सफल नहीं होगी। सोरेन ने दावा किया कि झारखंड की जनता इस चुनाव में भाजपा के विभाजन के प्रयासों को नाकाम कर देगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सोरेन ने कहा, “भाजपा के नेता राज्य में मौजूद हैं, लेकिन वे केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि विकास, प्रगति और शांति के लिए उन्होंने कोई बात नहीं की है।”

संताल(JHARKHAND SOREN:) परगना को अलग करने की भाजपा की योजना का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इस पर करारा जवाब देंगे। सोरेन ने उदाहरण देते हुए कहा, “भगवान राम की पवित्र भूमि ने रावण जैसे तानाशाहों का घमंड तोड़ा था, ठीक वैसे ही झारखंड भी भाजपा का घमंड तोड़ेगा।”मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संथाल समुदाय को बांटने की कोशिश कर रही है और हमारे इतिहास को मिटाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा, “भा.ज.पा. भोगनाडीह, देवघर और बासुकीनाथ जैसे हमारे आस्थास्थल को मिटाना चाहती है, जो हमारे विश्वास और संस्कृति के प्रतीक हैं।” सोरेन ने यह स्पष्ट किया कि झारखंड का विभाजन नहीं होगा और संथाल समुदाय हमेशा की तरह एकजुट रहेगा और राज्य के साथ खड़ा रहेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

Recent Comments