Thursday, April 10, 2025
40.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTkashmir fire:कठुआ में घर में आग लगने से दम घुटने से छह...

kashmir fire:कठुआ में घर में आग लगने से दम घुटने से छह लोगों की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर (kashmir fire:)के कठुआ में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कठुआ के शिव नगर इलाके की है, जहां एक घर में आग लगने के समय लोग सो रहे थे। आग की वजह से घर के अंदर धुआं भर गया।

मंगलवार(kashmir fire:) और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने आग देखी और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर के सभी लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो नाबालिगों समेत छह को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, “दस लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार चल रहा है।” प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है, क्योंकि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं मिले हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments