Sunday, February 23, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTkashmir weather:कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि,ठंड से मिली राहत

kashmir weather:कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि,ठंड से मिली राहत

Google News
Google News

- Advertisement -

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को(kashmir weather:) न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कश्मीर घाटी में मुख्यतः शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि श्रीनगर और गुलमर्ग को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, जिससे रातें पहले की तुलना में गर्म रहीं। श्रीनगर, काजीगुंड और कुपवाड़ा में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

श्रीनगर (kashmir weather:)में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और कुछ ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, चार से सात दिसंबर तक शुष्क स्थिति बनी रहेगी, जबकि आठ दिसंबर की देर रात से नौ दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 14 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments