Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News DeshrojanaBhadrapad Amavasya 2023: बेहद विशेष है आज की रात, जरूर करके सोएं...

Bhadrapad Amavasya 2023: बेहद विशेष है आज की रात, जरूर करके सोएं यह क़ाम

Google News
Google News

- Advertisement -

Bhadrapad Amavasya 2023: अमावस्या के दिन को बेहद खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है, कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से निजी और घरेलु सभी तरह की समस्याओं से निजात मिलता है।

Bhadrapad Amavasya Upay : हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना एक अलग महत्व है। सभी लोगों की अपनी आस्था है जिसके हिसाब से लोग पूजा-अर्चना करते है और व्रत रखते है। इस महीने 14 सितम्बर को यानी आज के दिन भाद्रपद अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।



आज की रात है विशेष

पुराने समय से ही अमावस्या की रात का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है, कि आज की रात केवल कुछ उपाय करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर में मौजूद बुरी छाया से छुटकारा मिलता है और धन संपत्ति के भंडार भरे रहते है।



तो चलिए उन उपायों के बारें में आपको बताते है-

1 -तुलसी के पौधे का पूजन –

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है। माना जाता है, कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। अमावस्या की रात तुलसी के पौधे पर दीपक जलाकर 108 बार परिकर्मा करने से लंबे समय से चली आ रही धन से सम्बंधित समस्या दूर होती है।



2 – कालसर्प दोष के लिए करें उपाय –

भाद्रपद मास की अमावस्या के दिन किए गए उपायों का खास महत्व है। इस दिन पितृ दोष और कालसर्प दोष जैसी समस्याओं से भी हमेसा के लिए छुटकारा मिल सकता है।



3 – ‘श्री लक्ष्मीस्तव’ स्तुति का पाठ करना

ज्यादातर लोग अपने जीवन में धन से सम्बंधित समस्यों से परेशान रहते है ऐसे में इस अमावस्या की रात को महालक्ष्मी का पूजन करने के बाद श्री लक्ष्मीस्तव’ स्तुति का पाठ करने से सालों से रुके हुए धन की समस्या भी दूर हो जाती है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है।



इसके अलावा करें यह उपाय-

भाद्रपद अमावस्या के दिन कई लोग गंगा नदी में स्नान करने जाते है ऐसा करना शुभ माना जाता है।

अमावस्या के दिन जिन लोगों को पित्तरों से सम्बंधित समस्या है वह उनका श्राद्ध करें और जरूरतमंद लोगों को दान करें ऐसा करने से बेहद लाभ प्राप्त होगा।

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी विशेष महत्व है इससे देवता प्रशन्न रहते है।



- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments