Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaक्या आपने चखा है 'भारत के आखिरी ढ़ाबे' का स्वाद, पर्यायवरण देख...

क्या आपने चखा है ‘भारत के आखिरी ढ़ाबे’ का स्वाद, पर्यायवरण देख नहीं करेगा वापिस आने का मन

Google News
Google News

- Advertisement -

Himachal Dhaba : ढाबे के खाने के स्वाद को कोई भी मात नहीं दे सकता है। आपने भारत के कई मशहूर ढ़ाबे के नाम भी सुने होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा ढाबा जो ‘भारत का आखिरी ढ़ाबा’ है।

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में सांगला घाटी में एक छोटा-सा गांव बसा हुआ है जिसका नाम ‘चितकुल’ है। यह तिब्बत और भारत की सीमाओं के बीच बसा हुआ अंतिम गांव है। यहां की अनमोल प्राकृतिक विरासत लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जो भी यहां घूमने आता है मानों यही का होकर रहे जाता है। हिमाचल की इन घाटियों की सुंदरता को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

चितकुल अपने खुद के इतिहासिक किस्सों की वजह से Central of Attraction है। यह हिंदुस्तान की आखिरी सीमा पर बसा हुआ है। इसके बाद सड़के ख़त्म हो जाती है और चारों तरफ सिर्फ नदी की सुन्दर लहरों के पानी की आवाज आती है। यह वातावरण मन मोह लेता है।

आज हम आपको बताएंगे चितकुल में स्थित भारत के आखिरी ढाबे के बारें में जिसकी एक नहीं कई खासियत है। अगर आप घूमने और खानें के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए सबसे हटके और परफ़ेक्ट हो सकती है। यहां आपको सुबह के नाश्ते के अलावा, दोपहर का खाना और रात का खाना सब मिलता है। साथ ही यहां आसपास स्थित बाज़ारों में आपको कई खाने-पीने की जगह मिल जाएगी जहाँ आपकी पसंदीदा चावल, दाल, चिकन करी और सलाद भी दी जाती है।



एक चीज जिसका स्वाद आपको अपना दीवाना बना लेगा वो है यहां की चाय। जिसे पीने के बाद आप खुद में एक नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। चाय के अलावा यहां आपको आपका Favourite Noodles, momos , Bread , जैसे और कई ऑप्शन मिलते है।



चितकुल की घाटी पर्यटकों को एक अद्भुत और यादगार अनुभव देती है। यहां का शांत वातावरण, खाने की लाज़वाब चीजें आपको अपना बना लेंगी। यहां आने-जाने का सफर भी आसान है आप अपने वाहन से भी यहां जा सकते है। तो अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो चितकुल के इस ढाबे का स्वाद जरूर चख के आए।




- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments