Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News DeshrojanaChandra Grahan 2023 : जानिए कल के चंद्र ग्रहण का टाइम और...

Chandra Grahan 2023 : जानिए कल के चंद्र ग्रहण का टाइम और सावधानियां

Google News
Google News

- Advertisement -

भारत में कल यानी 28 अक्टूबर की रात चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसका समय क्या रहेगा और सूतक काल कब- से कब तक रहेगा इस बारें में इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

भारत में कल रात चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। बताया जा रहा है, कि यह ग्रहण देश के सभी राज्यों में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर मानें तो इस बार 30 साल बाद शरद पूर्णिमा के संयोग में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह ग्रहण कब लगेगा और कब से कब तक सूतक काल रहेगा आइए जानते है-

भारत में क्या रहेगा ग्रहण का समय

ज्योतिषविदों की मानें तो यह चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 30 मिनट पर आरंभ होकर देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। रात 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा। यह ऐसा समय होगा जब ग्रहण काल का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा। ऐसे में आपको सावधानी रखने की जरूरत है हालांकि कुल मिलाकर अगर देखा जाएं तो यह चंद्र ग्रहण की 4 घंटे 24 मिनट की अवधि तक रहेगा।

यहां भी देगा दिखाई

यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण है जो भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और रूस के पूर्वी भाग में दिखाई दे सकता है।

कब लगेगा सूतक काल

माना जाता है, कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इसमें कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस बीच पूजा-पाठ के अलावा कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। साथ ही भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए और इस बीच किसी भी नए काम की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर : ऊपर दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं से सम्बंधित है देश रोजाना इसकी पुष्टि नहीं करता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments