Wear Clothes Based on your Zodiac Sign: राशि के अनुसार सभी लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव अलग- अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस बारें में विस्तार पूर्वक बताया जाता है इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे, कि आपकी राशि के हिसाब से कौन-से रंग के कपड़े आपके लिए शुभ है।
अच्छे और नए कपड़ो का आजकल हर कोई शौकीन है क्यूंकि यह आपकी पर्सनालिटी को निखारने में चार चाँद लगा देते है लेकिन आपके कपड़े सिर्फ आपके लुक को ही नहीं बल्कि आपके स्वभाव को भी दर्शाते है जी हां, आपके कपड़ो का रंग आपके नेचर, सोच-विचार और बर्ताव के बारें में भी बहुत कुछ बताता है तो चलिए जानते है अलग – अलग रंग पसंद करने वाले लोग कैसे होते है।
सभी लोगों की अपनी-अपनी पसंद होती है और वह उसी तरह के कपड़े लेना और पहनना चाहते है कई लोग ऐसे भी होते भी जिन्हें एक जैसा रंग बहुत पसंद होता है अक्सर ऐसे लोगों के सोच-विचार आपस में मिलते है। बाजार में लाल, नीले, हरे, पीले आदि कई तरह के रंग के कपड़े मिलते है जिनमें से आज हम कुछ रंगो को पसंद करने वाले लोगों के बारें में बात करेंगे।
1 – नीला रंग – नीला रंग ब्राइट कलर माना जाता है इस रंग के कपड़े पसंद करने वाले लोग आत्मनिर्भर और गहरे सोच विचार वाले होते है। इन लोगों को किसी भी बात की जबतक तह पता नहीं चलती यह शांत नहीं बैठते है। यह ज़िन्दगी में कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते है। इन पर ज़िम्मेदारियाँ भी जल्द आ जाती है।
2 – सफ़ेद रंग – सफ़ेद रंग शांति का माना जाता है इसलिए इसे पसन्द करने वाले लोग शांत और संतुलित स्वभाव के होते है। इन्हें अकेला रहना अच्छा लगता है। यह आशावादी दृष्टिकोण रखते है। इन लोगों की राशि चाँद से प्रभावित होने की वजह से कर्क होती है।
3 – पीला रंग – जिन लोगों को पीला रंग पसन्द होता है और जिन्हें इस रंग के कपड़े आकर्षित करते है वह हर तरह की चुनौती का सामना करने की हिम्मत रखते है। ऐसे लोग अपने विचारों की वजह से दूसरों को मोटीवेट भी आसानी से कर सकते है।
4 – हरा रंग – हरे रंग के कपड़े पसंद करने वाले लोग अपनी बोलचाल से किसी भी व्यक्ति को अपना बनाने का हुनर रखते है। यह लोग जल्दी से किसी की बातों में नहीं आते और ना आसानी से भरोसा करते है। यह लोग स्वतंत्र रूप से रहना पसंद करते है। इन लोगों की राशि मिथुन और कन्या होती है।
डिस्क्लैमेर : ऊपर दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है देश रोजाना इसकी पुष्टि नहीं करता है।