Monday, February 3, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAलॉन टेनिस प्रतियिोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया...

लॉन टेनिस प्रतियिोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया 27 नवंबर को पंचकुला : जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार

Google News
Google News

- Advertisement -


पलवल, 26 नवंबर। अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाल प्रतियिोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सवाई मान सिंह खेल स्टेडियम जयपुर (राजस्थान) में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया 27 नवंबर को पंचकुला में की जाएगी। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 27 नवंबर को प्रात: 10 बजे पंचकुला में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडिय़ों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना है कि वे अपने विभाग में अधिकारी/कर्मचारी हैं। उन्होनें कहा कि जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडियो को अपने विभाग द्वारा ही टी.ए. / डी.ए. अपने विभाग द्वारा ही दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम व शर्र्तें निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकारी/ कर्मचारी किसी भी रक्षा सेवाओं, अर्ध सैनिक संगठन, केन्द्रीय वर्दीधारी कर्मचारी, पुलिस संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी या एनएसजी का खिलाडी नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र बैंक के कर्मचारी नहीं होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी या अस्थाई कर्मचारी नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी अस्थाई डयूटी पर कार्यालयों से नहीे होने चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी को नियमित सेवा में छ: माह से कम का समय नहीं होना चाहिए।
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोंगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए सिविल सेवा की वेबसाईट  http//dopt.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

Recent Comments