Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News DeshrojanaPersonality Checker : लिपस्टिक के रंग में छुपे है आपकी पर्सनेलिटी के...

Personality Checker : लिपस्टिक के रंग में छुपे है आपकी पर्सनेलिटी के राज, कौन-सी है आपको पसंद?

Google News
Google News

- Advertisement -

Lipsticks Reveals Personality: शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे लिपस्टिक लगाना पसंद ना हो आजकल के दौर में यह फैशन का बड़ा हिस्सा बन गई है लेकिन क्या आप सोच सकते है, कि एक छोटी सी दिखने वाली लिपस्टिक आपके बारें में कितना कुछ बता सकती है चलिए जानते है-



बिना लिपस्टिक के चेहरे पर रौनक नहीं आती है इसके बिना मेकअप अधूरा लगता है हालांकि आज के समय में लिपस्टिक लगाने का प्रचलन पहले से अधिक बढ़ गया है। पहले के ज़माने में देखा जाए तो केवल शादीशुदा महिला ही शृंगार के साथ लिपस्टिक लगाती थी लेकिन अब दफ्तर जाने वाली लड़कियां और कॉलेज पढ़ने वाली छात्राएं भी अपनी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाने के लिए लिपस्टिक लगाना पसंद करती है। बाज़ारों में मिलने वाली हर शेड्स और रंग की लिपस्टिक आपके बारें में बहुत कुछ बताती है लिपस्टिक का रंग आपकी भावनाओं और व्यक्तित्व का खुलासा करता है तो चलिए जानते है आपके द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला लिपस्टिक का शेड्स आपके बारें में क्या कुछ बताता है।

1 – न्‍यूड लि‍पस्टिक

आजकल न्‍यूड लि‍पस्टिक को बेहद पसंद किया जा रहा है अगर आप भी इसे लगाती है तो इसका मतलब है, कि आप स्वभाव से बेहद शर्मीली है और आपको लोगों की दिखावटी तारीफ पसंद नहीं आती है। इस तरह की महिलाएँ स्‍पष्‍टवादी होती है और जिनसे भी मिलती जुलती है उन्हें कभी धोखा नहीं देती है।



2 – पिंक लि‍पस्टिक

पिंक कलर शरारती और चुलबुले लोगों की निशानी है इसलिए जो भी महिलाएं पिंक कलर की लिपस्टिक लगाती है वह स्वभाव से चंचल किस्म की होती है और जल्दी ही लोगों पर भरोसा कर लेती है जिसकी वजह से उन्हें धोखा मिलता है पिंक लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएँ दिल की कमजोर होती है।



3 – ब्राउन लिपस्टिक

लिपस्टिक का ब्राउन शेड्स पसंद करने वाली महिलाएं शांत और भरोसेमंद व्‍यक्तित्‍व वाली होती है। यह रोमांटिक स्वभाव की होती है। ऐसी महिलाएं जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करती है बल्कि पहले लोगों को परखने के बाद ही दोस्ती का हाथ बढाती है। इनको करियर में सफलता भी जल्दी मिलती है।



4 – रेड लिपस्टिक

लाल रंग को गुस्से का रंग माना जाता है ऐसे में जिन महिलाओं को रेड कलर की लिपस्टिक लगाना अच्छा लगता है ऐसी महिलाएं काफी साहसी होती है और इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीती है इन्हें किसी दूसरे के कहने पर चलना पसंद नहीं आता है। यह अपने काम या जीवन में आई समस्याओं का हल खुद निकालने की हिम्मत रखती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments