Saturday, February 22, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmahakumbh 2025:महाकुंभ पर आपत्तिजनक टिप्पणी- यूपी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

mahakumbh 2025:महाकुंभ पर आपत्तिजनक टिप्पणी- यूपी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश पुलिस(mahakumbh 2025:) ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस घटना के बाद हिंदू समुदाय के कुछ सदस्यों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते मंगलवार शाम दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई।

कोतवाली (mahakumbh 2025:)नगर प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कामरान अल्वी ने महाकुंभ को लेकर एक अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया कृत्य शामिल है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

खुद को पत्रकार बताने वाले अल्वी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर नौ हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह एक समाचार पोर्टल भी संचालित करता है। पुलिस अन्य लोगों की भी जांच कर रही है, जिन्होंने इस वीडियो को फैलाने में भूमिका निभाई।

एक अन्य मामले में थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जैदपुर के पास बोजा गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने हिंदू देवी-देवताओं और महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments