Wednesday, April 16, 2025
35.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMaharashtra CM:महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय!

Maharashtra CM:महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय!

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी के नेता रावसाहेब(Maharashtra CM:) दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

भाजपा के (Maharashtra CM:)प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को घोषणा की थी कि 5 दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि, अब तक यह घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

इस बीच, शिंदे के सातारा जिले में अपने पैतृक गांव जाने को लेकर अटकलें लगने लगीं कि वह राज्य की नई सरकार के गठन को लेकर असंतुष्ट हैं। शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि उन्हें बुखार था, लेकिन अब उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे।दानवे ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, “यहां तक कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है कि वह राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करें।”

शिंदे (Maharashtra CM:)के सातारा दौरे के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य राज्य प्रशासन के कामकाज में कोई रुकावट नहीं डालता। उन्होंने कहा, “जब मुख्यमंत्री अपने पैतृक स्थान का दौरा करते हैं, तो हमें गर्व महसूस होता है।” दानवे ने उदाहरण देते हुए कहा, “जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे और उनका हृदय संबंधी ऑपरेशन हुआ था, तब भी प्रशासन का कामकाज जारी रहा था।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments