Sunday, March 9, 2025
24 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONMaharashtra elections:जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Maharashtra elections:जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (Maharashtra elections:) के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के लोगों को यह समझने का आग्रह किया कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने सहित 10 ‘गारंटियां’ सूचीबद्ध की थीं, लेकिन इनमें से किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया गया।

अपनी(Maharashtra elections:) बात को पुष्ट करने के लिए ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के वीडियो क्लिप भी दिखाए। दिसंबर 2022 में हुए हिमाचल प्रदेश चुनावों में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था।

ठाकुर(Maharashtra elections:) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। दो साल हो गए हैं, लेकिन वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने नौकरियों का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय राज्य में 1.5 लाख पद रद्द कर दिए गए। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति ऐसी है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त लोगों की पेंशन के लिए पैसे नहीं हैं।

ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में जो स्थिति है, वैसी स्थिति महाराष्ट्र में नहीं आनी चाहिए। राज्य के लोगों को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस अपने वादे पूरे नहीं करेगी। बीस नवंबर को होने वाले चुनावों में महायुति यहां महा विकास आघाडी को हराएगी।”एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) शामिल हैं, जबकि महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) शामिल हैं।इस अवसर पर कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एमयूडीए घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बदज़ुबान नेताओं का करें बहिष्कार ?

तनवीर जाफ़री भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें लोग अपने...

Recent Comments