Wednesday, April 16, 2025
35.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMaharashtra Government:देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में...

Maharashtra Government:देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के(Maharashtra Government:) नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक उपस्थित थे।

यह(Maharashtra Government:) समारोह 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया था। नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित 54 वर्षीय फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस, शिंदे और पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने पहले कहा था कि मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले शपथ लेंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे। महायुति के घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीटें हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments