Monday, March 10, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAपानीपत की कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 3 लोगों की गई जान

पानीपत की कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 3 लोगों की गई जान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। पानीपत के गांव जलालपुर स्थित कंबल इंडस्ट्री में तीन व्यक्तियों की केमिकल के गड्डे में गिरने से जान चली गई। जैसे ही लोगों की नजर इन लोगों पर पड़ी तो उन्होंने तीनों को केमिकल के गड्डे से निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। जिसके बाद मौके पर प्रशासन पहुंचा।

सुचना मिलते ही तुरंत 112 की टीम एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जिसके बाद तीनों व्यक्तियों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन – फानन में तीनों व्यक्तियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोरजा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंबल की फैक्ट्री है जिसमें यह तीनों कर्मचारी मिलकर काम करते थे। सीटीपीटी एक केमिकल का गड्ढा है जिसमें केमिकल वाले पानी को रीसायकल करने के लिए रखा गया था। ताकि उसे दोबारा प्रयोग में लाया जा सके। देर रात करीब 11 बजे यह तीनों इस गड्ढे में जा गिरे। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों को इस घटना की सुचना मिली जिसके बाद इन्हे पुलिस की सहायता से बाहर निकाला गया। अभी इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है कि यह तीनों कर्मचारी अचानक कैसे केमिकल वाले गड्डे में गिर गए

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments