Monday, March 10, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTManipur arrested:मणिपुर में विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में सात...

Manipur arrested:मणिपुर में विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में सात और लोग गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

मणिपुर (Manipur arrested:)की इंफाल घाटी में 16 नवंबर को विधायकों के आवासों पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि पिछले दो दिनों में यह गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस के (Manipur arrested:)अनुसार, काकचिंग जिले से शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में अब तक कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 16 नवंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों में तोड़फोड़ और लूटपाट करने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिंह ने कहा, “लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने मंत्रियों और विधायकों के घरों में लूटपाट और आगजनी की। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments