Wednesday, February 26, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTManmohan Modi:PM ने कहा, मनमोहन सिंह को दयालु इंसान के रूप में...

Manmohan Modi:PM ने कहा, मनमोहन सिंह को दयालु इंसान के रूप में याद किया जाएगा

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Manmohan Modi:) ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से उठकर ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।

मोदी (Manmohan Modi:)ने कहा, “डॉ. सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। विभाजन के दौरान भारत आने के बाद बहुत कुछ खोने के बावजूद उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया।” उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. सिंह को हमेशा एक दयालु व्यक्ति, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार में डॉ. सिंह के योगदानों को रेखांकित किया और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में, डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को वित्तीय संकट से बाहर निकाला और एक नए आर्थिक पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के विकास और प्रगति में डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”

मोदी (Manmohan Modi:)ने कहा कि लोगों और देश के विकास के प्रति डॉ. सिंह की प्रतिबद्धता को हमेशा उच्च सम्मान दिया जाता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि डॉ. सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब रहा। उन्होंने कहा, “डॉ. सिंह का विशिष्ट संसदीय जीवन उनकी विनम्रता, सौम्यता और बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है।”

प्रधानमंत्री ने याद किया कि इस वर्ष के आरंभ में राज्यसभा में सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर भी उन्होंने डॉ. सिंह के समर्पण को सभी के लिए प्रेरणा बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, डॉ. सिंह ने व्हीलचेयर पर बैठकर महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लिया और अपने संसदीय कर्तव्यों को पूरा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और शीर्ष सरकारी पदों पर आसीन होने के बावजूद, डॉ. सिंह अपनी साधारण पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले। उन्होंने कहा, “डॉ. सिंह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रहे, सभी दलों के व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखा और सभी के लिए आसानी से सुलभ रहे।” मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में दिल्ली में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर डॉ. सिंह के साथ अपनी खुली बातचीत को भी याद किया।

उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिंह को उनके तीन, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हमारे देश के लिए उनके योगदान को भारत हमेशा याद रखेगा।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

निकाय चुनाव में लड़ने से पहले ही हथियार डालते विपक्षी दल

संजय मग्गूनगर निकाय चुनाव प्रचार में सिर्फ चार ही दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों में जिस तरह चुनावी सरगर्मी इन दिनों दिखाई देनी चाहिए...

लय-प्रलय को आधीन करने वाले शिव को समझना आसान नहीं

संजय मग्गूकल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। कहते हैं कि इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यह भी कहा जाता है...

पहले जूते और दरवाजे से माफी मांगो

बोधिवृक्षअशोक मिश्रक्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब इंसान के ऊपर क्रोध हावी होता है, तो वह आगा-पीछा नहीं सोच पाता है। वह...

Recent Comments