Saturday, February 22, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसोनीपत में शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात, कई एकड़ फसल का नुकसान

सोनीपत में शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात, कई एकड़ फसल का नुकसान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के सोनीपत से कुछ शरारती तत्वों की शैतानी के कारण काफी बड़ा नुकसान हुआ है। सोनीपत के गांव बड़वासनी पर एक नहर है। यह नहर 5 महीने बाद दोबारा टूटी है। इस बार नहर के टूटने का कारण कोई प्रकृति आपदा नहीं है। बल्कि कुछ शरारती तत्वों ने मिलकर इस नहर को तोड़ दिया है। जिसके कारण लाखों रुपयों की फसल बर्बाद हो गई है। 150 फुट के दायरे में पानी चला गया है। जिससे किसानों की फसल का नुकसान हुआ है।

नहर के टूटने के कारण ना केवल फसलों को नुकसान हुआ है बल्कि एक गौशाला में पानी चला गया जिसके कारण सैंकड़ों गाय भी परेशान है। गौशाला से गौवंश को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह नहर जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। वहीं नहर टूटने की सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

इस मामले में एक अधिकारी का कहना है कि असामाजिक तत्व द्वारा नहर तोड़ी गई है। असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।

5 महीने पहले टूटी थी नहर

यह नहर इसी साल 13 जून को भी टूटी थी। यहां सीएलसी नहर में करीब 100 फुट का कटाव हुआ था। बड़वासनी गांव समेत कई गांव के क्षेत्र की खेती की जमीन और फसल जलमग्न हो गई थी। गोशाला में कई फुट तक पानी भरा था तो सड़कें भी पानी के कारण तालाब में तब्दील हो गई थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments