Monday, March 10, 2025
21 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmodi meditation:प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

modi meditation:प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (modi meditation:)को लोगों से ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जीवन में शांति और सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है। मोदी ने ‘विश्व ध्यान दिवस’ के अवसर पर ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए ऐप्स और वीडियो महत्वपूर्ण उपकरण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज, विश्व ध्यान दिवस पर मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें। ध्यान न केवल व्यक्ति के जीवन में, बल्कि हमारे समाज और इस पृथ्वी पर शांति और सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा (modi meditation:)ने ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, महासभा ने योग और ध्यान के बीच संबंध को स्वीकार करते हुए इन्हें स्वास्थ्य और कल्याण के पूरक उपायों के रूप में माना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बदज़ुबान नेताओं का करें बहिष्कार ?

तनवीर जाफ़री भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें लोग अपने...

भारतीय समाज में मासिक धर्म को अभी भी कलंकित क्यों माना जाता है?

-प्रियंका सौरभमासिक धर्म कई संस्कृतियों में एक वर्जित विषय बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण लंबे समय से चली आ रही सांस्कृतिक मान्यताएँ, अपर्याप्त...

Recent Comments