देश रोजाना, हथीन। अनुसूचित जाति के परिवारों को कन्यादान के तौर पर अब 71 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना के तहत शगुन के तौर 71 हजार की राशि शादी रजिस्ट्रेशन कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के उपरांत दी जाती है।एसडीएम सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि समाज के सभी वर्गों, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम हो उन विधवा, तलाकशुदा, अनाथ, बेसहारा औरतों तथा बेसहारा बच्चों और उनकी शादी के लिए 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि सामान्य एवं पिछड़े वर्ग से संबंधित गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, उन व्यक्तियों की लड़की की शादी के लिए 31 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाती है 71 हजार की राशि
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES