Saturday, February 22, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeCrime News | Latest Crime news in hindi by DeshrojanaNIA RAID:सिरसा के डबवाली में सुबह 5 बजे NIA की छापेमारी,बठिंडा जेल...

NIA RAID:सिरसा के डबवाली में सुबह 5 बजे NIA की छापेमारी,बठिंडा जेल में बंद राजू के घर पर दबिश

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के (NIA RAID:)गैंगस्टर और पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए NIA ने आज सुबह 5 बजे सिरसा के डबवाली में छापेमारी की। यह रेड करीब 11 बजे तक चली। NIA की टीम ने डबवाली शहर और गांव लोहगढ़ में कई स्थानों पर कार्रवाई की। NIA ने बठिंडा जेल में बंद राजू के घर पर दबिश दी। राजू पर NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

NIA की(NIA RAID:) टीम ने राजू के पिता कुलदीप सिंह और उसके दोस्त बलराज सिंह और आजाद सिंह से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 6 घंटे तक चली, जिसमें NIA ने कई महत्वपूर्ण सवाल किए। NIA ने बलराज से पूछा कि वह राजू को कब से जानता है और उनके बीच क्या संबंध है। हालांकि, बलराज को गिरफ्तार नहीं किया गया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

राजू के दोस्त बलराज और आजाद सिंह ने बताया कि NIA की टीम ने आज सुबह ही उनके घर पर दबिश दी थी और उनके परिवार से पूछताछ की। NIA को शक है कि उनका और उनके परिवार का राजू के साथ कोई संबंध है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है। परिवार ने साफ कहा कि उनका राजू के साथ कोई संबंध नहीं है।

इस छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए पंजाब और डबवाली पुलिस के जवान तैनात थे। उनके सहयोग से NIA ने बिना किसी रुकावट के अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह रेड आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है, जिसमें गैंगस्टर और नशा तस्करों के लिंक शामिल हैं। इसके अलावा, NIA ने पंजाब के मुक्तसर, बठिंडा और मोगा में भी छापेमारी की। बठिंडा में कई संदिग्धों के घरों पर भी दबिश दी गई। इन स्थानों पर भी गैंगस्टर और आतंकियों के कनेक्शन की जांच की गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments