Thursday, April 10, 2025
29.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTpakistan violence:खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में...

pakistan violence:खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 37 लोगों की मौत 

Google News
Google News

- Advertisement -

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में(pakistan violence:) कबायली गुटों के बीच हुई हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइली गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे।

प्रशासन (pakistan violence:)और पुलिस के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर से इलाके में पहुंच गए हैं। एक अधिकारी ने यहां मीडिया को बताया, “अब तक कम से कम 37 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या अब भी बढ़ रही है।” उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कबाइली समुदायों के लोग स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments