Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTPanjab CM: आखिर मान को पेरिस ओलंपिक जाने से केंद्र ने क्यों...

Panjab CM: आखिर मान को पेरिस ओलंपिक जाने से केंद्र ने क्यों रोका, पढ़िए

Google News
Google News

- Advertisement -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Panjab CM: ) को पेरिस ओलंपिक जाने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। केंद्र की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। विदेश मंत्रालय ने पेरिस जाने के लिए सीएम को मंजूरी देने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम पेरिस की यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली है।

Panjab CM: आज ही पेरिस जाना चाहते थे मान

जनकारी के मुताबिर राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था,और उन्होंने अपनी यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी।

सुरक्षा बनी वजह

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है।

हाकी में 19 खिलाड़ी पंजाब के

मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया। बता दें कि ओलंपिक में कुल 22 हॉकी खिलाड़ियों है, जिसमें से 19 पंजाब के हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments