Tuesday, March 11, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTआठ लाख से अधिक धान किसानों को किया 11,745 करोड़ से अधिक...

आठ लाख से अधिक धान किसानों को किया 11,745 करोड़ से अधिक का भुगतान

Google News
Google News

- Advertisement -

लखनऊ। योगी सरकार ने आठ लाख एक हजार से अधिक धान किसानों को 11745 करोड़ का भुगतान किया। धान खरीद 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सरकार ने कॉमन धान का मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए धान का मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया। धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली में छह लाख 49 हजार मीट्रिक टन तो वाराणसी में छह लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। वहीं लखनऊ व रामनगरी अयोध्या मंडल के एक लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई।

धान

धान खरीद में लखनऊ शीर्ष व बरेली मंडल दूसरे नंबर पर

धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां कुल 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली मंडल में 6.49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। वाराणसी मंडल में 6.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हुई। गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई। अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, मीरजापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई।

यह भी पढ़ें : नगीना लोकसभा की तैयारी को लेकर हुई संचालन समिति की बैठक

किसानों

आठ लाख एक हजार से अधिक किसानों से की गई धान खरीद

योगी सरकार ने धान खरीद में किसानों को काफी सहूलियत दी थी। इसका लाभ उठाते हुए किसानों ने अपने धान की बिक्री की। सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई। यहां एक लाख पांच हजार 925 किसानों से खरीद हुई। वहीं रामनगरी अयोध्या के एक लाख दो हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के 91409 किसानों से धान की खरीद की गई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90145 किसानों से धान खरीद हुई। बरेली मंडल में 79960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78933 किसान, मुरादाबाद में 54604, देवीपाटन में 47242 किसान, मीरजापुर में 40831 किसान, आजमगढ़ में 38079 किसान, बस्ती मंडल में 36252 किसान, कानपुर में 24035 किसान, चित्रकूट में 7650 किसानों से धान खरीद की गई। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5207 केंद्रों से कुल 801624 (आठ लाख एक हजार 624) किसानों से धान खरीद हुई।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments