Monday, March 10, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONpm jharkhand: प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

pm jharkhand: प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री(pm jharkhand: ) नरेन्द्र मोदी सोमवार को चुनावी राज्य झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वे चाईबासा और गढ़वा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से चाईबासा जाएंगे, जहां अपराह्न करीब ढाई बजे उनकी एक और रैली को संबोधित करने की योजना है।

पिछले(pm jharkhand: ) सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। चौहान झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments