Sunday, February 23, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTRajasthan Cow : इस राज्य में अब गौवंश को नहीं कह पाएंगे...

Rajasthan Cow : इस राज्य में अब गौवंश को नहीं कह पाएंगे आवारा

Google News
Google News

- Advertisement -

राजस्थान में गौवंश(Rajasthan Cow : ) के लिए अब आवारा शब्द का इस्तेमाल नहीं होगा। विधानसभा में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अनुदान मांगों पर जवाब के दौरान कहा कि आगे से गोवंश को आवारा नहीं कहा जाएगा। मंत्री ने कहा कि गोवंश आवारा नहीं हो सकते हैं। इसकी आज मैं सदन में घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने भी गोवंश को आवारा कहने पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

Rajasthan Cow : 15.58 अरब रुपए से अधिक अनुदान पारित

कुमावत बुधवार रात विधानसभा में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग (मांग संख्या-47) की अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की 15.58 अरब रुपए से अधिक की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बहुमूल्य पशु सम्पदा के विकास एवं पशुधन उत्पादन को बढ़ाकर पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।साथ ही, गायों और बैलों के संरक्षण-संवर्धन के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है।

Rajasthan Cow : निराश्रित शब्द का करें प्रयोग

सभी जगह उनके लिए बेसहारा और निराश्रित शब्द का प्रयोग किया जाएगा मंत्री ने कहा कि आवारा गौवंश के लिए अब से निराश्रित शब्द का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 250 करोड़ रूपए के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष का गठन किया जाएगा। साथ ही दुधारू पशुओं के साथ अन्य पशुओं को शामिल करते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना शुरू की जाएगी। पशुपालकों की सुविधा के लिए चरणबद्ध रूप से सभी जिलों में पशु मेले आयोजित किए जाएंगे।

हाकम अली ने कहा, गाय का सभी करते हैं सम्मान 

कांग्रेस के हाकम अली ने कहा कि गाय का सभी सम्मान करते हैं। उनके समाज के लोग न तो गाय काटते न ही मांस खाते। यदि गाय काटने की खबर लग जाए तो उसकी खैर नहीं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments