Monday, February 24, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiप्रेम विवाह और लिव इन पर गंभीरता से विचार करे समाज

प्रेम विवाह और लिव इन पर गंभीरता से विचार करे समाज

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रेम विवाह और लिव इन रिलेशनशिप को लेकर पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह एक मुद्दा बनकर उभरा। शीतकालीन सत्र के दौरान पहले ही दिन नांगल चौधरी से भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने इस मुद्दे पर कुछ सवाल खड़े किए।

प्रेम विवाह और लिव इन को कुछ लोग सही नहीं मानते हैं, तो कुछ लोगों को इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती है। सवाल यह है कि क्या सही है और क्या गलत है? इसको कौन तय करेगा। समाज और कानून। कानून इन दोनों को किसी भी रूप में गलत नहीं मानता है। कानून ने सबको यह स्वतंत्रता दी है कि दो बालिग स्त्री और पुरुष अपनी मर्जी से विवाह करने को स्वतंत्र हैं। यदि दोनों लोग पहले से प्रेम करते आ रहे हैं, तो कोई भी दो बालिग स्त्री-पुरुष प्रेम विवाह कर सकते हैं।

ठीक यही बात लिव इन रिलेशनशिप के बारे में लागू होती है। दो बालिग स्त्री-पुरुष बिना विवाह किए एक साथ रह सकते हैं और बच्चे भी पैदा कर सकते हैं। अब तो कानून ने समलैंगिक संबंधों और व्यभिचार को भी मान्यता दे दी है। यह दोनों अब दंडनीय अपराध नहीं रहे हैं। सरकार ने भी इन्हें अपराध नहीं माना है। हां, समाज ने अभी इसको मान्यता नहीं दी है। समाज में अभी इसे हेय दृष्टि से देखा जाता है।

समलैंगिक संबंधों के बारे में तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन प्रेम विवाह हमारे देश में सदियों पहले भी होते रहे हैं। हमारे पूर्वज गंधर्व विवाह करते थे और इसे समाज में मान्यता भी हासिल थी। यह प्रेम विवाह का ही प्राचीन रूप है। तब किसी जीवित या मृत यानी कि किसी जीव जंतु या पेड़-पौधों, सूर्य, चंद्र आदि तारों और ग्रहों को साक्षी मानकर दो बालिग स्त्री और पुरुष विवाह कर लिया करते थे। हमारे प्राचीन ग्रंथों में कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं। 

राजा दुष्यंत ने शकुंतला से गंधर्व विवाह ही तो किया था। इसके बाद की कथा तो सर्वज्ञात है। कुछ लोग यह तर्क देते हैं कि प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति को अनिवार्य बनाया जाए। जब दो युवा प्रेम करते हैं और उनके परिजन उनकी शादी कराने को तैयार नहीं होते हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें भागकर किसी मंदिर या अदालत में शादी करना ही पड़ता है। यदि माता-पिता की सहमति को अनिवार्य कर दिया गया, तो प्रेम विवाह करना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

हां, समलैंगिक संबंधों और व्यभिचार पर कानून और समाज को जरूर गंभीरता से सोचना चाहिए। समाज का एक बहुसंख्यक समुदाय इन दोनों बातों के खिलाफ है। इससे समाज में यौन अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती है। लोग यौन संबंधों के मामले में उच्छृंखल हो सकते हैं। दरअसल, प्रेम विवाह, लिव इन रिलेशनशिप, समलैंगिक संबंध और एडल्टरी जैसे मुद्दे काफी संवेदनशील हैं। इनका समाज पर बहुत गहरा असर पड़ता है। इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

-संजय मग्गू

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments