Wednesday, February 5, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - Deshrojanaप्रियंका चोपड़ा के जन्म दिवस पर कुछ दिलचस्प बातें , अभिनेत्री को...

प्रियंका चोपड़ा के जन्म दिवस पर कुछ दिलचस्प बातें , अभिनेत्री को नहीं है पार्टी फीवर

Google News
Google News

- Advertisement -

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा। इंडिया में न रह कर भी अभिनेत्री सुर्खियां बटोरती नज़र आती है। उनके स्टाइल के चर्चे दूर-दूर तक मशहूर है और फैंस भी पी सी के स्टाइल के दीवाने है।

प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ अनसुनी बातें
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41 बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही है। प्रियंका ने काफी कड़ी मेहनत करने के बाद अपने दम बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। प्रियंका शादी अपने पति के साथ शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो चुकी थी। अभिनेत्री भारतीय परंपरा एवं रीति-रिवाजों को पसंद करने वालों में से है, पिसी अक्सर अलग – अलग त्योहार पर अपने घर में पूजा करती दिखाई देती है। जिसकी तस्वीरें भी वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती नज़र आती है। अभिनेत्री के फैंस उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते है। एक बार एक्ट्रेस को उनके बारे में ही तीन अनसुनी बातें पूछी तो अभिनेत्री ने अपने बारे में कुछ खास बातें बताई।

अभिनेत्री को पार्टी में नहीं है दिलचस्पी
2004 में प्रियंका चोपड़ा से फिल्मफेयर इंटरव्यू में यह सवाल पूछा गया था कि उनके बारे में ऐसी कौन से तीन बातें है जो बाकी लोग नहीं जानते जो पूरी तरह से अनसुनी है। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह पूरी तरह से घरेलू है वह अपनी फैमिली के साथ ही खुश रहती है। अभिनेत्री ने कहा था, वह पूरी तरह से घरेलू इंसान है । वह सबसे ज़्यादा खुश अपने परिवार के साथ होती है। तब उन्होंने अपने परिवार के लिए एक बंगला लेने के बाद एक बड़ा सा फैमिली गेट-टुगेदर करा था।

पार्टियों से दूर रहती है अभिनेत्री
अभिनेत्री ने दूसरी बात बताते हुए अपने बारे में कहा था कि उन्हें पार्टी करने से एकदम नफरत है। वह रूढ़िवादी परिवार से है और वह जो भी अपनी फिल्मो में करती है वह एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता वह इसलिए करती है क्यूंकि वह फिल्में उनका एक काम है और वह ही लोग उनके बारे में यह सोच रखते है लेकिन वह उस सोच से काफी अलग है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा की वह वो प्रियंका नहीं है जिसे किस्मत (2004) , अंदाज जैसी उनकी किसी दूसरी फिल्म में देखा हो। अभिनेत्री ने अपने बारे में तीसरी बात बताते हुए कहा कि उनका कविताओं में काफी इंटरेस्ट है। प्रियंका को इंग्लिश के साथ उर्दू दोनों ही भाषा में कविताएं काफी पसंद है , अभिनेत्री के फेवरेट शायर फैज साहब , एमिली डिकिंसन और गालिब है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments