Thursday, March 13, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaSports Science : खेल विज्ञान के संयोजन से ही खिलाड़ियों का विकास...

Sports Science : खेल विज्ञान के संयोजन से ही खिलाड़ियों का विकास संभव : विशेषज्ञ

Google News
Google News

- Advertisement -

Conference on Sports Science: राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) केंद्रीय खेल मंत्रालय के सहयोग से खेल विज्ञान (Sports Science) पर राष्ट्रीय स्तर की 7वीं कॉन्फ्रेंस स्पोर्ट्स इंडिया 2023 (7th Conference on sports Science, Sports India 2023) का आयोजन कर रहा है। कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन देशभर के खेल वैज्ञानिक, शारीरिक शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और शोधकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक स्वर में माना कि खेल विज्ञान के समायोजन के बिना खेलों और खिलाड़ियों की प्रगति संभव नहीं है।

नेशनल सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एवं रिसर्च के निदेशक डॉ. बिभू कल्याण नायक ने इस अवसर पर कहा कि खेलों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और चौंकाने वाले परिणामों को देखते हुए यह जरूरी है कि भारतीय खेल जल्द से जल्द खेल वैज्ञानिकों के साथ मिलकर भविष्य की रणनीति बनाए। इससे हमारा देश भविष्य में खेल महाशक्ति बनकर उभरेगा। खेल विज्ञान के बगैर यह संभव नहीं है।

नेशनल डोपिंग एजंसी (नाडा) के डायरेक्टर जनरल आशीष भार्गव ने पेफी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ग्रासरूट से ही एंटी डोपिंग की जानकारी देना जरूरी है। यह खेल विज्ञान का एक महत्वपूर्ण विषय है। बहुत से खिलाड़ी डोपिंग नियमों की जानकारी के अभाव में गलती से डोपिंग के शिकार हो जाते हैं। इससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है।

खेल मंत्रालय के निदेशक विमल आनंद ने खेल विज्ञान को एक महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने खेल मंत्रालय द्वारा खेल विज्ञान को लेकर चलाई जा रही मुहीम की भी जानकारी दी। पेफी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की खेल मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। हाल ही में एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन इस बात का गवाह है कि खेल मंत्रालय के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के चैयरमेन डॉ. अरविन्द मलिक, श्री श्री यूनिवर्सिटी से डॉ. तीर्थंकर घोष, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान से डॉ. नेहा, नेशनल कॉलेज तमिलनाडु से डॉ. प्रसन्ना बालाजी, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. अजय बंसल , एलएनसीपीई से डॉ. आशुतोष आचार्य ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश के 30 राज्यों से खेल वैज्ञानिक शामिल हुए। इस दौरान 100 से अधिक पेपर प्रस्तुत किया गया जो एक एक नया रिकॉर्ड है। समापन के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक अल्टीमेट ड्रीम फॉर ओलिंपिक गोल्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर 11 शिक्षकों को स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड दिए गए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो आरोपियो को साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने...

Recent Comments