एस. एम. हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत में सेवानिवृत्त रोशन लाल शास्त्री की अध्यक्षता में संस्कृत अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें जिला यमुनानगर के सतीश कंबोज को राज्य प्रधान एवं जिला पलवल के डॉक्टर संपत शर्मा को राज्य उप प्रधान नियुक्त किया गया।
पूर्व राज्य प्रधान राम प्रसाद शास्त्री ने नव नियुक्त कार्यकारिणी का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। भगवत प्रसाद शास्त्री (जिला सचिव पलवल) एवं पूर्व प्रधान विजेंद्र शास्त्री ने कार्यकारिणी एवं संस्कृत अध्यापक समाज की ओर से डॉ संपत शर्मा जी को राज्य उप प्रधान बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरियाणा के प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी एवं सैकड़ों संस्कृत अध्यापकों ने भाग लिया।
लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/