Friday, March 14, 2025
31.6 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadसुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पात्र महिलाएं करें 2 दिसंबर तक आवेदन : डीसी

सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पात्र महिलाएं करें 2 दिसंबर तक आवेदन : डीसी

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद, 27 नवंबर। डीसी विक्रम सिंह के बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलायी जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरुस्कार देने के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जायेगा। डीसी ने बताया कि राज्य द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली व महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक शाल शामिल है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। पात्र महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद, कमरा नंबर 205-A, लेबर कोर्ट सेक्टर 12, फरीदाबाद कार्यालय में 02 दिसम्बर 2024 तक स्वयं उपस्थित होकर विभाग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार आवेदन करें। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments