Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeGujaratगुजरात : अहमदाबाद की फिजाओं में महकी रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू

गुजरात : अहमदाबाद की फिजाओं में महकी रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू

Google News
Google News

- Advertisement -

अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से आयोजित ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ जनता के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने 31 दिसंबर, 2023 को इस फ्लावर शो का उद्घाटन किया था। 15 लाख फूलों से सजे अहमदाबाद के रिवरफ्रंट का नजारा लोगों को खूब लुभा रहा है। यहां आपको फूलों की वो प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी, जो आपने पहले कभी न देखी होगी।

फ्लावर शो में वडनगर का ऐतिहासिक कीर्ति तोरण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन, मोढेरा का सूर्य मंदिर, चंद्रयान-3, सात घोड़े और ओलंपिक जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित फूलों से सजी अनेक प्रतिकृतियां हर किसी का मन मोह रही हैं।

इसके अलावा, यहां प्रदर्शित 7 लाख से अधिक फूल-पौधों से बना 400 मीटर लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फ्लावर शो में पेटूनिया, गजानिया, बेगोनिया, तोरणिया, मैरीगोल्ड, लिलयम, ऑर्किड, डहेलिया, एमरंस लिली, कैक्टस प्लांट और जरबेरा जैसे अनेक देशी और विदेशी फूल और पौधे लोगों को सहज ही आकर्षित कर रहे हैं।

फ्लावर शो की खूबसूरती को शब्दों में बांधना मुमकिन नहीं है। यहां हर ओर रंग-बिरंगे फूलों की निराली छटा बिखरी हुई है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानों आप किसी महानगर में नहीं, बल्कि प्रकृति की गोद में किसी फूलों की घाटियों में मौजूद हैं। यहां रंग-बिरंगी फूलों की सजावट हर आम और खास को मंत्रमुग्ध करने वाली है। लाखों खूबसूरत फूलों से महक रहे ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

कैसा समाज चाहिए? यह हमें ही तय करना होगा

भीड़ का कोई चेहरा नहीं होता है। भीड़ हिंदू, मुसलमान, सिख या ईसाई नहीं होती है। भीड़ बस भीड़ होती है जिसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति एक...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Recent Comments