Monday, March 10, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTUP Akhilesh:सपा प्रमुख ने अनुबंध के जरिए भर्ती को ‘पीडीए’ के खिलाफ...

UP Akhilesh:सपा प्रमुख ने अनुबंध के जरिए भर्ती को ‘पीडीए’ के खिलाफ आर्थिक साजिश बताया

Google News
Google News

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (UP Akhilesh:)ने अनुबंध (आउटसोर्स) के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है, इसे ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के खिलाफ एक आर्थिक साजिश बताया है। यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन की कतरन संलग्न करते हुए कहा, ‘‘बेहतर होगा कि भाजपा पूरी सरकार को ही ‘आउटसोर्स’ कर दे ताकि सारा कमीशन एक साथ ‘सेट’ हो जाए। ऐसा करने से भाजपा को ‘फुटकर’ में नौकरी और आरक्षण खत्म करने का महाकष्ट नहीं उठाना पड़ेगा।’’

उन्होंने (UP Akhilesh:)कहा, ‘‘हम हमेशा से कहते रहे हैं, आज फिर दोहरा रहे हैं—नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘आउटसोर्सिंग पीडीए के खिलाफ एक आर्थिक साजिश है। भाजपा इस प्रस्ताव को तत्काल वापस ले और नौकरी-आरक्षण का संवैधानिक हक न छीने। घोर आपत्तिजनक, घोर निंदनीय। पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’’यादव ने अपनी टिप्पणी के साथ गोरखपुर नगर निगम के 18 नवंबर को जारी एक विज्ञापन की कतरन भी संलग्न की, जिसमें अनुबंध के जरिए नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक के एक-एक और लेखपाल के पांच पदों पर भर्ती की बात कही गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments