Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaVande Bharat Train : जल्द लॉन्च होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, लक्ज़री...

Vande Bharat Train : जल्द लॉन्च होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, लक्ज़री सुविधाएं देखकर चौंक जाएँगे आप

Google News
Google News

- Advertisement -

Sleeper Train : देश में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का नाम भी जल्द जुड़ने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके फर्स्ट लुक की तस्वीरें शेयर की है। आइए जानते है क्या होगा खास –


देश में सबसे तेज रफ्तार और बेहतरीन सुविधाएं देनी वाली ट्रेन वंदे भारत अब अपने अगले पड़ाव में कदम रखने जा रही है कुछ समय पहले ही इन ट्रेनों के रंग में बदलाव किया गया था। आम लोगों को ट्रेन में सफर के दौरान कोई तकलीफ ना हो इसके लिए सरकार की तरफ से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तादाद में बढ़ोतरी की जा रही है अब इसके स्लीपर वर्जन (Sleeper version) पर भी तेजी से काम काम शुरू हो गया है।



इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर कोच का फर्स्ट लुक और तस्वीरें शेयर की है। आइए जानते हैं किन चीजों पर किया जा रहा है काम।

आने वाली वंदे भारत स्लीपर कोच का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के द्वारा मिल कर किया जा रहा है। यह स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन बेहद शानदार और लग्जरियस (Luxurious) लुक देगी। इसके कोच का मॉडल जारी करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन 2024 की शुरुआत में लांच कर दिया जाएगा।

कैसी मिलेंगी सुविधाएं

वंदे भारत ट्रेन के इस नए लुक में सफर करने से आप खुद को नहीं रोक पाएंगे क्योंकि इसकी आरामदायक सुविधाएं आपको अपना बना लेंगी। जब भी आप कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे, आपके दिमाग में सिर्फ इसका नाम होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि इस स्लीपर ट्रेन को Modern Technology के आधार पर तैयार किया गया है। इसका डिज़ाइन भी यात्रियों की सुविधाओं के अनुसार बनाया गया है।



रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा शेयर की गई तस्वीरें मन में हलचल पैदा करने वाली है क्योंकि देखने में यह ट्रेन किसी लग्जरी होटल से कम नहीं लग रही है। ट्रेन में लाइटिंग को ध्यान में रखते हुए (Floor lightning) की व्यवस्था की गई है साथ ही सीटों को आरामदायक बनाने के लिए क्लासिक लड़की का डिज़ाइन दिया गया है।

माना जा रहा है, कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें साल 2024 में बनकर लोगों के सफर में शामिल हो जाएँगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments