Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTVande Bharat: दक्षिण रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो नई सेवाएं...

Vande Bharat: दक्षिण रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो नई सेवाएं शुरू

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अगस्त को दक्षिण भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat: )की दो नई सेवाओं की शुरुआत करेंगे। दक्षिण रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Vande Bharat: ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी

जानकारी के अनुसार नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केवल उद्घाटन के दिन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना की जाएगी, लेकिन इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन संचालित की जाएगी।

चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी

रेलगाड़ी संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी। मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी। दक्षिण रेलवे के मुताबिक, यह रेलगाड़ी दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी। इस नई सेवा के शुरू होने से दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा और भी सुगम होगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा समय में कमी आएगी। प्रधानमंत्री की इस पहल से वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से भारत के रेलवे नेटवर्क में सुधार और आधुनिकीकरण को बल मिलेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Recent Comments